Thursday, December 30, 2010

नए साल की शाही तैयारियां

नए वर्ष की शुरूआत को लेकर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल होता है, वहीं कुछ लोगों से थोड़ी सी मस्ती व हंगामे के साथ नए साल को वेल्कम करना चाहते हैं। ऐसे ही लोगों की खुशियों को भुनाने के लिए शहर के कई होटलों व रेस्तरां में डांस विद डिनर का इंतजाम किया गया है। लेकिन यह पार्टियां सिर्फ फैमिली व कपल्स के लिए के लिए रखी गई हैं।

दिलचस्प बात तो यह है कि इस वर्ष नए साल की पार्टी में बीते वर्ष से कम कीमत अदा करनी पड़ेगी। यही नहीं नए वर्ष पर मोटर कार व बाइक खरीदने वाले लोगों को आर्कषित करने के लिए कई नामी कंपनियों ने विशेष छूट व विभिन्न प्रकार के उपहार देने की व्यवस्था की हुई है।

जबकि इलैक्ट्रोनिक सामान बेचने वाले शो रूम के मालिकों ने खरीददारी करने पर एक उपहार देना सुनिश्चित किया है।

थोड़ी मस्ती थोड़ा फन : पटियाला संगरूर रोड स्थित होटल अजूबा रेंजीडेंसी में कपल्स पार्टी रखी गई है, जहां लोगों को केवल डांस पार्टी अथवा डांस विद डिनर का सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर न्यू आफिसर कालोनी स्थित नवाब रेस्तरां में नवाबी ठाठ को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। लोग नवाब रेस्तरां में फैमिली मेंबर व कपल्स के लिए रखी पार्टी का लुत्फ ले सकते हैं।

इसके अलावा होटल इकबाल इन में जहां फुल मस्ती व फन का इंतजाम है, वहीं डिनर को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा शांत तरीके से फैमिली के साथ डिनर करने के इच्छुक लोग अन्य होटलों व रेस्तरां में जा सकते हैं क्योंकि यहां पर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment