Thursday, December 30, 2010

नए साल में सोनाक्षी का जलवा

au
सोनाक्षी सिन्हा ने जब से ‘दबंग’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की है तब से उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उनके लिए आने वाला साल भी बेहद खास नजर आ रहा है। वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘जोकर’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इसके अलावा ‘रेस-2’ की शूटिंग भी 2011 में शुरू होगी जिसमें उनके साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। इसके बाद अगले साल सलमान खान के साथ फिल्म ‘किक’ की शूटिंग भी शुरू होगी। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सोनाक्षी को अनुराग बासु ने फिल्म ‘साइलेंस’ में भी साइन कर लिया है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। यह वही फिल्म है जिसे कैटरीना कैफ ने ठुकरा दिया था। चलिए इतनी सारी फिल्में हाथ में होने के बाद तो यही लगता है कि सोनाक्षी आने वाले साल में भी अपना जादू चलाने को पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्में भी ‘दबंग’ जैसी सफलता सोनाक्षी को दिलवा पाती हैं या नहीं।

No comments:

Post a Comment